Google Analytics Meta Pixel
पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के काफिले पर हमला:काले झंडे भी दिखाए

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के काफिले पर हमला:काले झंडे भी दिखाए

केंद्रीय गृह, युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के काफिले पर शनिवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में पथराव कर दिया गया। हमले के बाद प्रमाणिक को काले झंडे दिखाए गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई। घटना तब हुई जब वह दिनहाटा इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पथराव करने वालों को खदेड़ने के लिए टीयर गैस के गोले दागे।

भाजपा ने हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर लगाया है।

दरअसल, यहां कुछ दिनों पहले BSF की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। तृणमूल कांग्रेस ने युवक की मौत का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया था। पार्टी के स्थानीय विधायक और बंगाल सरकार में मंत्री उदयन गुहा ने यहां तक कह दिया था कि अगर निसिथ का कार्यक्रम इलाके में हुआ तो तृणमूल कांग्रेस वहां के अपने बूथ अध्यक्ष को हटा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *