Google Analytics Meta Pixel
आदित्य रॉय कपूर को जबरदस्ती किस करने लगी फीमेल फैन

आदित्य रॉय कपूर को जबरदस्ती किस करने लगी फीमेल फैन

आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सीरीज की स्क्रीनिंग रखी गई थी। आदित्य स्क्रीनिंग से वापस लौट रहे थे तभी उनके साथ एक अजीब घटना हो गई, जिसका एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, एक फीमेल फैन आदित्य को जबरदस्ती किस करने की कोशिश करने लगी। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस हैरान हैं।

फीमेल फैंन ने की जबरदस्ती किस करने की कोशिश
इस वीडियो में एक महिला आदित्य के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचती है। वह सेल्फी क्लिक कराती है इसके बाद वह जबरदस्ती आदित्य के गाल पर किस करने की कोशिश करने लगती है। आदित्य मुस्कुराते हुए उसे किसी तरह रोकने की कोशिश करते हुए नजर आए। वह महिला को पीछे करते हैं, बावजूद इसके फैन नहीं मानी, और आखिरी में जाते-जाते उनके हाथ को चूम ही लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *