भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट शुक्रवार से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय बैटिंग की बैक बोन कहे जाने वाले वाले चेतेश्वर पुजारा के लिए खास होगा, क्योंकि इस मैदान पर पुजारा अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलेंगे। वे 100 टेस्ट खेलने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी बनेंगे।
स्पिनर्स को मदद करेगी पिच
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर पानी डाला गया। रोलिंग की गई, घास नहीं है। ऐसे में पिच पर हल्की नमी भी रह सकती है। जिससे स्पिनर्स की बॉल थोड़ी फंसकर आएगी। ऐसे में बल्लेबाजों को खेलने में दिक्कत होगी।