Google Analytics Meta Pixel
दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील:बोइंग से 220 और एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट खरीदेगी टाटा

दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील:बोइंग से 220 और एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट खरीदेगी टाटा

टाटा ग्रुप की एयर लाइन एअर इंडिया ने 470 एयरक्राफ्ट की दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील साइन की है। इस डील में एअर इंडिया को फ्रांस की कंपनी एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट और अमेरिकी कंपनी बोइंग से 220 एयरक्राफ्ट मिलेंगे। इससे पहले दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील का रिकॉर्ड अमेरिकन एयरलाइंस के नाम था, जिसने 2011 में एयरबस और बोइंग को 460 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया था।

एअर इंडिया के टोटल ऑर्डर में से, 31 एयरक्राफ्ट साल के आखिर तक सर्विस में शामिल हो जाएंगे, बाकी विमान 2025 मिड तक आएंगे। एअर इंडिया ने ऑर्डर प्राइज की घोषणा नहीं की है। हालांकि, कुछ न्यूज रिपोर्टों में लिस्ट प्राइज पर डील की टोटल वैल्यू 70 बिलियन डॉलर (करीब 5.79 लाख करोड़ रुपए) बताई जा रही है। इसमें बोइंग के साथ हुई डील की वैल्यू 34 बिलियन डॉलर (करीब 2.81 लाख करोड़ रुपए) बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *