Google Analytics Meta Pixel
भारत क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेट में नंबर-1

भारत क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेट में नंबर-1

टीम इंडिया अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन गई है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के बाद यह कारनामा करने वाली दुनिया की दूसरी टीम है। बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में भारत ने टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया। वनडे और टी-20 में भारतीय टीम पहले से नंबर-1 पोजिशन पर है।

भारत के टेस्ट में 115 पाॅइंट्स हो गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 111 पाॅइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है।

रैंकिंग कायम रखने के लिए जीतनी होगी सीरीज
भारत को टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पोजिशन बरकरार रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज को 2-0 या इससे बेहतर अंतर से जीतना होगा। नागपुर में भारत ने जैसा खेल दिखलाया है, उससे यह काम खास मुश्किल नजर नहीं आ रहा है। अब दोनों के बीच दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *