Google Analytics Meta Pixel
अडाणी मामले पर दिल्ली में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

अडाणी मामले पर दिल्ली में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

अडाणी ग्रुप और हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस पार्टी ने संसद से सड़क तक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली में शास्त्री भवन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास की अगुवाई में जमकर नारेबाजी की।

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। इस दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। वहीं, बेरोजगारी, मंहगाई और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर महिला कांग्रेस की सदस्यों ने धरना दिया।

बता दें कि अडाणी मामले पर विपक्ष केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है। मंगलवार को राहुल गांधी ने लोकसभा में इस मामले पर मोदी सरकार से 7 सवाल किया था। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी नेता लगातार इसके लिए JPC की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *