कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो पन्नों की चिट्ठी लिखी। राहुल गांधी ने इसमें कश्मीरी पंडितों की समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने लिखा- जम्मू-कश्मीर में टारगेट कीलिंग के बीच कश्मीरी पंडितों को घाटी में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। साथ ही उप-राज्यपाल (मनोज सिन्हा) जी द्वारा उनके लिए ‘भिखारी’ जैसे शब्दों का प्रयोग गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कश्मीरी पंडितों की चिंताओं को दूर करने के लिए उचित कदम उठाने की अपील की।