Google Analytics Meta Pixel
मुख्यमंत्री ने पूछा, अडानी भारत हैं क्या? सरकार को बताना चाहिए कर्मचारियों का पैसा डूबेगा तो नहीं

मुख्यमंत्री ने पूछा, अडानी भारत हैं क्या? सरकार को बताना चाहिए कर्मचारियों का पैसा डूबेगा तो नहीं

अडानी समूह के बारे में एक अमेरिकन रिसर्च संस्था की रिपोर्ट ने शेयर बाजार में तहलका मचाया हुआ है। कंपनी के शेयर लगातार नीचे जा रहे हैं। कंपनी ने तीन दिन पहले लॉन्च एफपीओ भी वापस ले लिया है। इस बीच अडानी समूह की ओर से आई सफाई पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने पूछा है कि अडानी, भारत हैं क्या? उन्होंने आशंका जताई कि अडानी के शेयरों के साथ राज्य कर्मचारियों की पेंशन स्कीम का 17 हजार करोड़ भी डूब सकता है।

रायपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, पहले हम लोग भाजपा के खिलाफ बोलते थे तो हिंदू विरोधी हो जाते थे। प्रधानमंत्री-गृह मंत्री के खिलाफ बोलते थे तो राष्ट्रद्रोही बता दिया जाता। अभी जो बयान आया है, उसमें कहा जा रहा है कि यह भारत विरोधी है। तो भारत कौन है-अडानी जी हैं? क्योंकि कहा जा रहा है कि जो रिपोर्ट आई है वह भारत पर हमला है, अडानी पर हमला नहीं है। मुझे यह शंका है कि यह जो एनपीएस का पैसा हम लोग मांग रहे थे 17 हजार करोड़ वह केंद्र ने नहीं दिया। यूटीआई, एसबीआई और एलआईसी, इसी में से सब पैसा अडानी की कंपनी में गया है। यह तीन फंड मेजर है जिनका पैसा लगा है इन्हीं लोगों के यहां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *