बजट में सरकार ने हर वर्ग को राहत देने की कोशिश की है। सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम में अधिकतम निवेश की सीमा को बढ़ाकर 30 लाख रुपए किया गया है तो वहीं महिलाओं के लिए ‘महिला सम्मान स्कीम’ शुरू करने की घोषणा की है। इसके अलावा बिना पैन के PF निकालने पर अब कम टैक्स देना होगा। हम आपको बजट में हुए बदलावों और नई योजनाओं के बारे में बता रहे हैं।
बिना पैन के PF निकालने पर अब कम टैक्स
प्रोविडेंट फंड (PF) से निकासी को लेकर टैक्स के नियम में बदलाव किया है। अब PAN लिंक्ड नहीं होने पर निकासी के दौरान 30% की जगह 20% TDS लगेगा। यह नियम 1 अप्रैल 2023 से लागू होगा। बदले नियम का फायदा उन PF होल्डर्स को होगा, जिनका पैन अभी तक अपडेटेड नहीं है।