साउथ अफ्रीका में 30 जनवरी को ICC अंडर-19 T20 वुमन वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर इतिहास रचने वाली इंडियन टीम की मेंबर सोनिया गुरुवार को रोहतक जिले में पड़ते अपने गांव ब्राह्मणवास पहुंची। दिल्ली एयरपोर्ट से अपने परिवार के साथ गांव के लिए निकली सोनिया के स्वागत के लिए लोग मकडोली टोल प्लाजा पर ही पहुंच गए। यहां सोनिया को फूलमलाएं पहनाने के बाद विजय जुलूस की शक्ल में उसे गांव के मंदिर लाया गया।
रास्ते में कई लोगों ने उसे नोटों की मालाएं पहनाईं। कई लोगों ने दूसरे सम्मान दिए। सोनिया के स्वागत के लिए गांव में खास समारोह रखा गया था। ग्रामीणों ने आतिशबाजी के साथ उसका स्वागत किया। जब विजय जुलूस गांव पहुंचा तो वहां सोनिया की मां सरोज ने आरती की थाली से अपनी बेटी का स्वागत किया। कई दि