Google Analytics Meta Pixel
US प्रेसिडेंट इलेक्शन 2024:भारतीय मूल की निक्की हैले बन सकती हैं रिपब्लिकन कैंडिडेट

US प्रेसिडेंट इलेक्शन 2024:भारतीय मूल की निक्की हैले बन सकती हैं रिपब्लिकन कैंडिडेट

इंडियन अमेरिकन निक्की हैले ने ऐलान किया है कि वो 2024 में होने वाले प्रेसिडेंट इलेक्शन में रिपब्लिकन कैंडिडेट बनना चाहती हैं। फॉर्मल कैंडिडेट बनने के लिए निक्की प्राइमरी इलेक्शन लड़ेंगी।

51 साल की निक्की साउथ कैरोलिना की गवर्नर रह चुकी हैं। डोनाल्ड ट्रम्प जब राष्ट्रपति थे तो उन्होंने निक्की को UN में अमेरिकी एम्बेसेडर बनाया था। उस दौरान निक्की के काम की अपोजिशन पार्टी डेमोक्रेट्स ने भी खुलकर तारीफ की थी। बहरहाल, निक्की को अगर प्रेसिडेंशियल इलेक्शन 2024 के लिए ऑफिशियल कैंडिडेट बनना है तो अपने पुराने बॉस डोनाल्ड ट्रम्प को प्राइमरी इलेक्शन में हराना होगा।

15 फरवरी पर नजर
‘फॉक्स न्यूज’ के मुताबिक- प्रेसिडेंट इलेक्शन के लिए रिपब्लिकन पार्टी का नॉमिनेशन हासिल करने के लिए निक्की अपनी कम्पलीट स्ट्रैटेजी का ऐलान 15 फरवरी को चार्ल्सटन (साउथ कैरोलिना) में करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *