Google Analytics Meta Pixel
मसाबा गुप्ता का वेडिंग सेलिब्रेशन:बेटी की शादी में साथ दिखे पिता विवियन रिचर्ड्स- नीना गुप्ता

मसाबा गुप्ता का वेडिंग सेलिब्रेशन:बेटी की शादी में साथ दिखे पिता विवियन रिचर्ड्स- नीना गुप्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता ने बीते दिन यानी 27 जनवरी को बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा से एक प्राइवेट फंक्शन में शादी कर ली, जिसमें उनकी पूरी फैमिली नजर आईं। वहीं अब मसाबा ने मुंबई में एक वेडिंग पार्टी होस्ट की जिसमे कई सेलेब्स ने शिरकत की। पार्टी में मसाबा गुप्ता की मां नीना गुप्ता और पिता विवियन रिचर्ड्स भी साथ दिखाई दिए। जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मसाबा अपने माता पिता के साथ पैपराजी को पोज देती हुई नजर आईं। इस दौरान नीना ने अपनी बेटी की शादी की खुशी में मसाबा के साथ मीडिया और पैपराजी को मिठाई भी बांटी है। मसाबा गुप्ता मिठाई के डिब्बे देते हुए नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *