Google Analytics Meta Pixel
अडाणी ग्रुप के शेयर्स गिरने से LIC को भारी नुकसान

अडाणी ग्रुप के शेयर्स गिरने से LIC को भारी नुकसान

हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद पिछले 2 ट्रेडिंग सेशन में अडाणी ग्रुप के स्टॉक्स के इन्वेस्टर्स को भारी नुकसान हुआ है। देश का सबसे बड़ा इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) भी उन प्रभावित इन्वेस्टर्स में से एक है। ​अडाणी ग्रुप के शेयरों में LIC का 24 जनवरी को टोटल इन्वेस्टमेंट 81,268 करोड़ रुपए था, जो 27 जनवरी को गिरकर 62,621 करोड़ रुपए रह गया है। इस हिसाब से LIC को करीब 18,646 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

LIC के पास अडाणी ग्रुप के प्रमुख शेयरों में 1% से ज्यादा की हिस्सेदारी
ऐस इक्विटी के पास अवेलेबल डेटा के मुताबिक, 31 दिसंबर 2022 तक LIC के पास अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी पोर्ट्स, अडाणी टोटल गैस, अडाणी ट्रांसमिशन, अंबुजा सीमेंट्स और ACC में 1% से ज्यादा की हिस्सेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *