Google Analytics Meta Pixel
नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी पीएम को बर्खास्त किया

नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी पीएम को बर्खास्त किया

नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को वहां के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर रबि लामिछाने को दोहरी नागरिकता के मामले में दोषी माना है। कोर्ट ने सांसद के तौर पर उनकी सदस्यता और चुनाव को रद्द करने का फैसला सुनाया है। इसके बाद उन्हें डिप्टी पीएम और गृहमंत्री पद छोड़ना पड़ेगा। दरअसल लामिछाने पर आरोप थे कि उनके पास नेपाल के अलावा अमेरिका की भी नागरिकता है।

जबकि नेपाल में दोहरी नागरिकता को गैर कानूनी माना जाता है।सैंवाधानिक पीठ के 5 जजों ने यह फैसला सुनाया है। इसकी अध्यक्षता नेपाल की सैंविधानिक पीठ के 5 जजों ने यह फैसला सुनाया है। इसकी अध्यक्षता एक्टिंग चीफ जस्टिस हरिकृष्ण खारकी ने की थी। कोर्ट के फैसले के बाद लामिछाने को गृह मंत्री का पद भी छोड़ना होगा।

अमेरिकी नागरिकता छोड़े बिना ही नेपाल में पार्टी बनाई और चुनाव लड़ा
पिछले साल 14 दिसंबर को एडवोकेट युबाराज पोडेल और रबिराज बसाउला ने रबि लामिछाने के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें लामिछाने पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अमेरिकी नागरिकता छोड़े बिना ही नेपाली पासपोर्ट हासिल किया था। पहले नेपाली नागरिक रहे रबि लामिछाने ने अमेरिका का ग्रीन कार्ड लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *