Google Analytics Meta Pixel
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी का गंभीर आरोप, बोलीं- किचन में घुसने तक नहीं दिया जा रहा है

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी का गंभीर आरोप, बोलीं- किचन में घुसने तक नहीं दिया जा रहा है

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां मेहरुनिसा सिद्दीकी ने हाल ही में अपनी बहू और नवाज की पत्नी आलिया के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। अब इस पूरे मामले पर आलिया का रिएक्शन आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया ने कहा है कि उन्हें अपने घर में उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। उनका खाना-पानी बंद कर दिया गया है। यहां तक कि किचन में जाने की मनाही है।

आलिया का कहना है कि उन्हें सोफे पर सोना पड़ रहा है। आलिया के मुताबिक, उन्होंने अभी पुलिस से इस मामले में शिकायत नहीं दर्ज कराई है लेकिन अपने वकील को जरूर इसके संबंध में सूचित कर दिया है।

मुझे कैद करके रखा गया
ईटाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया ने कहा, मुझे घर में कैद करके रखा गया है। घर के बाहर निकलने पर मनाही है। किचन में भी नहीं जाने दिया जा रहा है। मेरे दोस्त जो खाना भेजते हैं उन्हें अंदर नहीं आने दिया जाता। यहां तक कि गेट पर भी नहीं जा सकती क्योंकि मुझे काफी डर लगता है। मुझे लिविंग रूम में सोफे पर सोना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *