तेलंगाना में राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और मुख्यमंत्री K. चंद्रशेखर राव के बीच टकराव के कारण इस बार गणतंत्र दिवस का सार्वजनिक समारोह नहीं हो सका। राजभवन में झंडावंदन तो हुआ, लेकिन प्रोटोकॉल के तहत इसमें मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे। वे एक शिलान्यास कार्यक्रम में चले गए। इस पर राज्यपाल ने नाराजगी जताई।
इस तरह राज्य में सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड पर पारंपरिक रूप से हर साल होने वाला समारोह इस बार भी नहीं हुआ। दो साल से यह कोरोना की वजह से बंद था। इस बार भी राज्य सरकार ने कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देकर इसे राजभवन में ही कराने की सूचना दी। जबकि केंद्र सरकार और तेलंगाना हाईकोर्ट ने इसे सार्वजनिक तौर पर आयोजित करने का निर्देश दिया था।