Google Analytics Meta Pixel
इजरायली हमले में 9 फिलिस्तीनियों की मौत, दर्जनों घायल

इजरायली हमले में 9 फिलिस्तीनियों की मौत, दर्जनों घायल

वेस्ट बैंक में गुरुवार को इजरायल की तरफ के किए गए हमले में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है। हेल्थ ऑफिशियल्स के मुताबिक वेस्ट बैंक के जेनिन रेफ्यूजी कैंप के पास इजरायली हमले के बाद हालात काफी गंभीर हैं। घायल लोगों को लगातार अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों की इजरायल की एयर रेड तो कुछ लोगों की सैनिकों के साथ भिड़ंत के दौरान मौत हुई। इजरायल ने इस हमले के बारे में बस इतना कहा कि उनके सैनिक इस इलाके में ऑपरेशन चला रहे हैं।

घायलों तक नहीं पहुंच पा रही एंबुलेंस
फिलिस्तीन के हेल्थ मिनिस्टर ने दावा किया है कि जेनिन में इजरायल की एयर रेड में एक अस्पताल के चिल्ड्रन वॉर्ड भी हमला हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि घायलों को बचाने के लिए एंबुलेंस भी हमले वाली जगह पर नहीं पहुंच पा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *