गूगल, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनियों के बाद अब IBM कॉर्प और जर्मन सॉफ्टवेयर फर्म SAP ने भी छंटनी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, IBM कॉर्प ने अपनी टोटल ग्लोबल वर्कफोर्स में से 3,900 (1.5%) एम्प्लॉइज को निकाल दिया है। वहीं SAP ने 3,000 (2.5%) एम्प्लॉइज को नौकरी से निकालने का प्लान बनाया है।
संपत्ति विनिवेश के हिस्से के रूप में छंटनी का ऐलान किया
IBM ने कहा कि उसने संपत्ति विनिवेश के हिस्से के रूप में छंटनी का ऐलान किया है। दरअसल, कंपनी ने अपनी चौथी तिमाही में एनुअल कैश टारगेट से चूकने के बाद यह निर्णय लिया। कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जेम्स कवानुघ ने बताया कि कंपनी अभी भी क्लाइंटफेसिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए हायरिंग करने को लेकर प्रतिबद्ध है।