Google Analytics Meta Pixel
राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी की सगाई हुई:

राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी की सगाई हुई:

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका की गुरुवार को सगाई हो गई। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में गोल धना और चुनरी विधि की रस्में निभाई गईं। ये रस्में गुजराती हिंदू परिवारों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही हैं। इस मौके पर अंबानी परिवार के सदस्यों ने एक सरप्राइज डांस परफॉर्मेंस दी, जिसे नीता अंबानी ने लीड किया।

एक दिन पहले बुधवार को ही कपल ने मेहंदी सेरेमनी सेलिब्रेट की। दोनों का रोका पिछले साल 29 दिसंबर को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में हुआ था। सगाई कार्यक्रम में मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी पत्नी टीना अंबानी के साथ शामिल हुए। उन्होंने मीडिया को फोटो पोज भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *