Google Analytics Meta Pixel
‘पुरंदेश्वरी लौट चुकी हैं, माथुर भी जाएंगे खाली हाथ’

‘पुरंदेश्वरी लौट चुकी हैं, माथुर भी जाएंगे खाली हाथ’

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने BJP के नए संगठन प्रभारी ओम माथुर के दावों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डी. पुरंदेश्वरी चली गईं। अजय जामवाल भी अप्रासंगिक हो गए हैं और अब ओम माथुर भी खाली हाथ लौटेंगे। कांग्रेस के विधायकों को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। टिकट देने का काम हाईकमान का है। मेरी कोशिश होगी कि 71 विधायकों को टिकट मिले और चुनाव में जीत दर्ज करें।

बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के बेलपान में सीएम भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, बेलपान में माघी पूर्णिमा में मेला लगता है, लोगों के आस्था का केंद्र है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही क्षेत्र के विकास की मांगों को पूरा करने की घोषणाएं की है। पॉलिटेक्निक कॉलेज को स्व. बलराम सिंह के नाम करने और रानी दुर्गावती के नाम पर कॉलेज का नामकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। योजनाओं की जानकारी किसानों और मजदूरों से ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *