Google Analytics Meta Pixel
कांगो के चर्च में धमाका, अब तक 17 की मौत:20 गंभीर रूप से घायल

कांगो के चर्च में धमाका, अब तक 17 की मौत:20 गंभीर रूप से घायल

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के एक चर्च में 15 जनवरी को धमाका हुआ। इसमें अब तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ISIS ने इस धमाके की जिम्मेदारी ली है। सरकार के प्रवक्ता पैट्रिक मुयाया ने इस ब्लास्ट के पीछे ISIS के सहयोगी संगठन एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) का हाथ होने की आशंका जताई थी।

चर्च में दिखा तबाही का मंजर
कासिंदी टाउन के एक चर्च में लोग प्रार्थना के लिए इकट्ठे हुए थे। इसी दौरान धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शी जूलियस कसाके ने बताया- मैं चर्च के बाहर से गुजर रहा था। तभी धमाका हुआ। मैं और आसपास के कई लोग मदद करने के लिए चर्च के अंदर भागे। वहां हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा था। कई लोग बेसुध पड़े थे तो कई दर्द से चीख रहे थे। कई लोगों के हाथ-पैर टूटकर अलग हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *