Google Analytics Meta Pixel
मुख्यमंत्री बोले, भाजपा सरकार भी तो लगाती रही है, केंद्र का कानून है, बीजेपी खत्म करा दे

मुख्यमंत्री बोले, भाजपा सरकार भी तो लगाती रही है, केंद्र का कानून है, बीजेपी खत्म करा दे

छत्तीसगढ़ के 31 जिलों में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून-रासुका लगाने की अधिसूचना पर विपक्ष खासकर भाजपा ने कड़ी आपत्ति की है। iपूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रविवार को कहा, रासुका कांग्रेस सुरक्षा कानून है, यह लोकतंत्र विरोधी कानून है। भाजपा इसे लेकर एक रैली करने वाली है। इन आपत्तियों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, भाजपा भी तो इसे लागू करती रही है। यह केंद्र सरकार का कानून है। केंद्र में भाजपा की ही सरकार है वहां कहकर भाजपा नेता इसे खत्म करा दें।

बालोद रवाना होने से पहले रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड में प्रेस से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, यह देश का कानून है। खत्म करा दें, केंद्र में उनकी सरकार है। क्यों नहीं खत्म करा देते। वे कहते हैं धर्मांतरित हो चुके आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति का लाभ नहीं मिलना चाहिए। यहां रैली करते हैं, लेकिन केंद्र में इनकी सरकार है, सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है तो लाते क्यों नहीं कानून। मुख्यमंत्री ने कहा, धर्मांतरण का विषय केवल एक राज्य में नहीं है, सभी राज्याें में है। केंद्र से कानून लाएं उनको रोक कौन रहा है। आपने 370 हटाया, हो गया ना। नोटबंदी लाए, जीएसटी लाए हो ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *