Google Analytics Meta Pixel
पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा:जालंधर में 16KM पैदल चले राहुल गांधी

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा:जालंधर में 16KM पैदल चले राहुल गांधी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शाम 6.30 बजे हेमकुंड पब्लिक स्कूल के पास पहुंच समाप्त हो गई। जालंधर के खालसा कॉलेज ग्राउंड से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में रविवार राहुल 16 कि.मी. चले। पहले यह यात्रा सुबह 6 बजे फगवाड़ा की निजी यूनिवर्सिटी से चलनी थी। यात्रा का पहला पड़ाव तकरीबन 5 बजे टी-ब्रेक के साथ पूरा हुआ और 6 बजे यात्रा फिर से रवाना हुई।

6.30 बजे यह यात्रा हेमकुंड पब्लिक स्कूल के पास आकर समाप्त हो गई। जालंधर में यात्रा के दौरान सिद्धू मूसेवाला के पिता भी पहुंचे। पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को राहुल गांधी के पास ले गए थे। राहुल ने यात्रा के बीच उनका हाथ थामा और उन पर गिरे फूल खुद अपने हाथ से हटाए।

यात्रा को शुरू करने से पहले राहुल गांधी दोपहर 2 बजे श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने माथा टेका। इसके बाद वह सीधा ही यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *