Google Analytics Meta Pixel
जोशीमठ में होटल मलारी इन गिराने की कार्रवाई शुरू:बारिश और बर्फबारी से काम प्रभावित

जोशीमठ में होटल मलारी इन गिराने की कार्रवाई शुरू:बारिश और बर्फबारी से काम प्रभावित

उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने के घटना के बीच अब प्रभावित क्षेत्र के होटलों को गिराने का काम शुरू हो गया है। इस बीच यहां बारिश और बर्फबारी भी शुरू हो गई है। इससे ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है। हालांकि होटल गिराने का काम जारी है।

गुरुवार शाम को SDRF ने होटल मलारी इन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के रास्तों काे बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों को भी हटाया गया है। यह होटल पीछे की ओर पूरी तरह झुक गया है। एक अन्य होटल माउंट व्यू को भी जल्द हटाया जाएगा।

इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर जोशीमठ को लेकर हाइलेवल मीटिंग हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, आरके सिंह, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे। मीटिंग में जोशीमठ में लैंडस्लाइड के बाद सड़क, पावर सप्लाइ, पीने के पानी की कमी और इनवायरमेंट की स्थिति को लेकर बातचीत की गई। 40 मिनट चली मीटिंग में होम सेक्रेटरी अजय भल्ला भी मौजूद थे।

आर्मी बेस की 25-28 इमारतों में मामूली दरारें
इधर, जोशीमठ में जमीन खिसकने का असर सेना पर भी हुआ है। आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने गुरुवार को बताया कि- आर्मी बेस की 25-28 इमारतों में मामूली दरारें आई हैं। सैनिकों को अस्थायी रूप से औली शिफ्ट कर दिया गया है। जरूरत पड़ी तो उनकी तैनाती स्थायी कर दी जाएगी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से वैज्ञानिकों की टीम को भी जोशीमठ भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *