Google Analytics Meta Pixel
रूस का दावा- सोलेडार शहर पर हमारा कब्जा:

रूस का दावा- सोलेडार शहर पर हमारा कब्जा:

यूक्रेन के पश्चिमी इलाके डोनटेस्क में सोलेडार नाम का एक छोटा कस्बा है। रूस की प्राइवेट मिलिट्री वैगनर ग्रुप ने दावा किया है कि उसने इस कस्बे पर कब्जा कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वैगनर कई हफ्तों से इसे कब्जाने के लिए मशक्कत कर रहा था।

पुतिन के शेफ कहे जाने वाले और वैगनर ग्रुप के हेड येवगेनी प्रिगोजिन ने सोलेडार की एक नमक की खदान से फोटो शेयर की है। उसने दावा किया है उसके लड़ाकों ने 500 यूक्रेनी सैनिकों को मारकर कस्बे को जीत लिया है।

यूक्रेन ने दावे को खारिज किया
वहीं यूक्रेन ने वैगनर के इस दावे को चुनौती दी है। राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने कहा है कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। यूक्रेन के सैनिक डटकर दुश्मनों का सामना कर रहे हैं। यूक्रेन ने सोलेडार में 100 रूसी सैनिकों को मारने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *