Google Analytics Meta Pixel
माछल में बर्फ से फिसलकर गाड़ी गहरी खाई में गिरी:3 जवान शहीद

माछल में बर्फ से फिसलकर गाड़ी गहरी खाई में गिरी:3 जवान शहीद

जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा के माछल सेक्टर में सेना का अफसर और 2 जवान शहीद हो गए। ये तीनों भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स के सैनिक थे। इनमें एक JCO (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 2 OR (अन्य रैंक) का एक दल रेगुलर ऑपरेशन के लिए निकला था। बर्फ के कारण उनकी गाड़ी फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। तीनों जवानों के शव मिल गए हैं।

मरने वालों के नाम नायब सूबेदार परषोत्तम कुमार, हवलदार अमरिक सिंह और सिपाही अमित शर्मा हैं।पिछले साल नवंबर में भी कुपवाड़ा के माछल इलाके में 3 जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। 2 जवानों को बर्फ के नीचे से सुरक्षित निकाला गया था। जब हादसा हुआ तब 56 राष्ट्रीय रायफल्स के ये पांचों जवान रूटीन गश्त कर रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन जब तक जवानों को निकाला गया तब तक 3 की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *