Google Analytics Meta Pixel
कैप्टेंसी पर रोहित बोले- अभी फोकस वनडे वर्ल्ड कप पर

कैप्टेंसी पर रोहित बोले- अभी फोकस वनडे वर्ल्ड कप पर

गुवाहटी में आज से भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। कप्तान रोहित शर्मा की चोट की बाद वापसी हो रही है। वे पिछले महीने बांग्लादेश दौरे पर दूसरे वनडे मैच में चोटिल हो गए थे। उसके बाद वह तीसरे वनडे के साथ ही दो टेस्ट मैचों की सीरीज से भी बाहर रहे। उनकी गैर मौजूदगी में केएल राहुल ने तीसरे वनडे और टेस्ट सीरीज में कप्तानी की थी।

वहीं श्रीलंका के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज में भी वह टीम का हिस्सा नहीं थे। टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया था। मैच से एक दिन पूर्व गुवाहटी में प्रेस वार्ता में जब उनसे सवाल पूछा गया कि उनके बाद वनडे और टेस्ट के कप्तान कौन होंगे। इस पर जवाब देते हुए कहा, ‘अभी कहना मुश्किल होगा, अभी सबका फोकस वनडे वर्ल्ड कप है।’

उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में नहीं खेलने की अटकलों पर भी विराम लगाते हुए कहा, ‘लगातार कई इंटरनेशनल मैच खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए पॉसिबल नहीं है। तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए ब्रेक जरूरी है। मैं भी उन्हीं खिलाड़ियों का हिस्सा हूं। हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टी-20 खेलने हैं। उसके बाद IPL भी होगा। उसके बाद ही देखेंगे आगे क्या करना है। लेकिन, इस वक्त एक चीज साफ है कि मैंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं छोड़ा है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *