Google Analytics Meta Pixel
पाकिस्तान के पास बचा सिर्फ 3 हफ्ते का पैसा

पाकिस्तान के पास बचा सिर्फ 3 हफ्ते का पैसा

पाकिस्तान एक बार फिर भारी मुसीबत में है। महंगाई 25% की रफ्तार से बढ़ रही है। विदेशी मुद्रा भंडार महज 41 हजार करोड़ बचा है, जिससे सिर्फ 3 हफ्ते का इम्पोर्ट बिल चुकाया जा सकता है। ये पिछले 8 सालों में सबसे कम है। इस मुश्किल घड़ी में पाकिस्तान की उम्मीद भरी नजरें IMF, चीन और सऊदी अरब की तरफ टिकी हुई हैं।

5 जनवरी 2023 को ‘द गार्डियन’ में लिखे एक लेख में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुनिया भर के देशों से मदद की अपील की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सऊदी अरब से कुछ दिनों में पैसे मिलेंगे। इसके ठीक बाद मंगलवार को सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान में 10 अरब डॉलर के निवेश पर विचार करने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *