Google Analytics Meta Pixel
जर्मनी में बड़ा आतंकी हमला टला:केमिकल्स से अटैक प्लान कर रहे दो भाई गिरफ्तार

जर्मनी में बड़ा आतंकी हमला टला:केमिकल्स से अटैक प्लान कर रहे दो भाई गिरफ्तार

जर्मनी में रविवार को दो कथित आतंकियों को एक ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इन पर आरोप हैं कि ये जर्मनी में खरतनाक बायोलॉजिकल हथियारों से हमला करने वाले थे। पुलिस ने ईरान के इन नागरिकों को नॉर्थ रहाइन वेस्टफेलिया के इलाके से हिरासत में लिया। दोनों इस्लामिक कट्टरपंथी थे। जर्मनी में इन्हें एमजे और जेजे कहा जा रहा है।

दोनों आरोपियों के घर से सायनाइड और राइसिन जैसे कई जहरीले केमिकल्स जब्त किए गए हैं। प्रासीक्यूटर के मुताबिक खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल कर रहे ये कथित आतंकी कई लोगों की जान लेना चाहते थे। दरअसल राइसिन कैस्टर बीन्स, यानी अरंडी के बीजों से बना होता है। अगर राइसिन किसी तरह से व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाता है तो वो कुछ ही मिनटों में उसकी जान ले सकता है। यह सायनाइड से 6000 गुना ज्यादा खतरनाक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *