Google Analytics Meta Pixel
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचीं उर्वशी की मां मीरा रौतेला!

ऋषभ पंत से मिलने पहुंचीं उर्वशी की मां मीरा रौतेला!

30 दिसंबर को भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया। तब से ही फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बीते दिनों उर्वशी ने सोशल मीडिया पर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल की फोटो शेयर की थी, जिसके बाद यूजर्स कयास लगा रहे थे कि वो ऋषभ पंत से मिलने गईं थी। वहीं अब उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने भी इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल की फोटो शेयर की है, जहां ऋषभ एडमिट हैं।

मीरा की फोटो सामने आने के बाद से यूजर्स मान रहे हैं कि उर्वशी की मां भी पंत से मिलने पहुंची हैं। इस बात के लिए जहां कई लोग उर्वशी की मां का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनके इस रवैये के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

मीरा रौतेला ने शेयर किया पोस्ट
9 जनवरी को मीरा ने सोशल मीडिया पर कोकिलाबेन अस्पताल की फोटो शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘सब कुछ ठीक है,उर्वशी तुम परेशान मत हो।’ इस पोस्ट को देखकर यूजर कंफ्यूज हो रहे हैं कि क्या ऋषभ के एक्सीडेंट से उर्वशी परेशान हैं, या फिर ये मीरा का ये पोस्ट पब्लिसिटी स्टंट है?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *