भारत ने श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में तीसरा टी-20 मैच 91 रन से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। साल की पहली टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में 10 बड़े रिकॉर्ड्स बने। इनमें श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका का भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के मारने वाला खिलाड़ी बनना, युजवेंद्र चहल का भारत के लिए टॉप विकेट टेकर बनना और सूर्यकुमार यादव का 6 महीने के अंदर तीसरा टी-20 शतक जमाना शामिल है। हम सभी 10 रिकॉर्ड को एक-एक जानेंगे।
1. सबसे पहले युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड
भारत के युजवेंद्र चहल ने तीसरे मैच में 2 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही टी-20 इंटरनेशनल में उनके 90 विकेट पूरे हो गए। उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली। चहल ने 74 मैचों में 90 विकेट लिए। भुवी ने 87 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के लिए 90 विकेट लिए हैं। इन दोनों के बाद रविचंद्रन अश्विन ने 65 मैचों में 72 विकेट लिए हैं। चहल ने 3 ओवर में 30 रन पर 2 विकेट के साथ अपना स्पेल खत्म किया।