एयरटेल और जियो के बाद अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी ‘भारत संचार निगम लिमिटेड’ (BSNL) भी अपनी 5G सर्विस को लॉन्च करने की तैयारियां कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनियन IT एंड टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने इस बात को कंफर्म किया है।
BSNL 5G सर्विस को अप्रैल 2024 तक पेश करेगा
रिपोर्ट में बताया गया है कि अश्विनी वैष्णव ने अनाउंसमेंट की है कि BSNL अपनी 5G सर्विस को अप्रैल 2024 तक पेश कर देगा। फिलहाल, कंपनी 4G लॉन्च पर ध्यान दे रही है। BSNL 4G नेटवर्क लॉन्च होने के एक साल के अंदर ही इसको 5G पर अपग्रेड कर दिया जाएगा।
4G नेटवर्क लॉन्च करने पर काम कर रही BSNL
फिलहाल, BSNL TCS और C-DOT के साथ मिलकर 4G नेटवर्क लॉन्च करने पर काम कर रही है। अश्विनी वैष्णव के अनुसार, BSNL 5G मार्च या अप्रैल 2024 से उपलब्ध होगा। उन्होंने ये भी बताया कि नेटवर्क अपग्रेडशन का काम काफी तेजी से हो रहा है। BSNL रैपिडली 4G सर्विस को पेश करेगा और ऐसा ही 5G के साथ भी होगा।
अश्विनी वैष्णव ने Airtel और Jio 5G सर्विस को ओडिशा में पेश करने के दौरान यह बातें कही हैं। उन्होंने ये भी दावा किया कि पूरे ओडिशा में BSNL 5G सर्विस अगले 2 साल में उपलब्ध करा दी जाएगी।