Google Analytics Meta Pixel
डिप्रेशन की कगार पर पहुंच गए थे ऋतिक रोशन:

डिप्रेशन की कगार पर पहुंच गए थे ऋतिक रोशन:

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने मेंटल हेल्थ के बारे में भी बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि 2019 में जब वो फिल्म ‘वॉर’ की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे। ऋतिक के लिए इस एक्शन फिल्म की शूटिंग और इसकी तैयारी करना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस फिल्म के बाद उन्हें ये महसूस होने लगा था कि उन्हें अपनी लाइफ में बदलाव लाने की सख्त जरूरत है।

उस समय मुझे लगता था कि मैं मर रहा हूं
ऋतिक ने कहा, ‘मुझे काफी हल्का महसूस हो रहा था। मुझे लगा मैं मर रहा हूं और मैं ‘वॉर’ की शूटिंग कर रहा था। मैं फिल्म के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था और ये मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती थी। मैं एक ऐसा परफेक्शन चाह रहा था, जिसके लिए मैं तैयार नहीं था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *