Google Analytics Meta Pixel
न्यूयॉर्क- पुलिस पर हमला करने वाला लड़का गिरफ्तार

न्यूयॉर्क- पुलिस पर हमला करने वाला लड़का गिरफ्तार

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कवेयर पर 31 दिसंबर की रात पुलिस अफसरों पर चाकू से हमला करने वाले अपराधी का पता लग चुका है। इस हमले का आरोप ट्रेवर बिकफोर्ड नाम के एक 19 साल के लड़के पर लगा है। पुलिस ने लड़के की एक डायरी जब्त की है जो घटना को अंजाम देते हुए सड़क पर गिर गई थी।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें लड़के ने लिखा था कि वो तालिबान में शामिल होना चाहता है। डायरी में उसने अपने भाई के अमेरिकी मिलिट्री ज्वाइन करने पर नाराजगी जताई है। उसने लिखा था कि एक समय था जब हम बहुत करीब हुआ करते थे, लेकिन अब वो समय गुजर चुका है। अब तुम मेरे दुश्मनों में शामिल हो चुके हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *