Google Analytics Meta Pixel
मनी लॉन्ड्रिंग केस में चाहत खन्ना हुईं कोर्ट में हाजिर

मनी लॉन्ड्रिंग केस में चाहत खन्ना हुईं कोर्ट में हाजिर

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में हाल ही में एक्ट्रेस चाहत खन्ना से पूछताछ हुई। इसके बाद उन्होंने मंगलवार (3 जनवरी) को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाया है। उनका ये बयान CRPC की धारा 164 के तहत दर्ज कराए जा रहे हैं। इस केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही से भी पूछताछ हो चुकी है।

चाहत से पहले भी हो चुकी है पूछताछ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिंकी ईरानी ने चाहत खन्ना को सुकेश से मिलवाया था। ये मुलाकातें सुकेश के अलग-अलग नामों से करवाई गई थीं। इसके बदले में कॉनमैन ने एक्ट्रेस को पैसे और गिफ्ट दिए थे। इस केस में ED पहले भी चाहत से पूछताछ कर चुकी है। सुकेश से जैकलीन समेत अन्य अभिनेत्रियों को मिलाने का काम पिंकी ईरानी ही करती थीं। पिंकी पहले टीवी शो में एंकर हुआ करती थी। बॉलीवुड के कई बड़े चेहरों से उसकी अच्छी दोस्ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *