BCCI के पूर्व चेयरमैन सौरव गांगुली एक बाद फिर इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के साथ नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें फ्रेंचाइजी में नई जिम्मेदारी मिलेगी। वे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी संभालेंगे, यानी कि वे फ्रेंचाइजी की तीनों टीमों के डायरेक्टर होंगे।
PTI सोर्स के अनुसार, कैपिटल्स फ्रैंचाइजी की दो अन्य टीमें दुबई की इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) और साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग (SA20) में हिस्सा लेंगे। गांगुली को अक्टूबर 2022 में BCCI के अध्यक्ष पद से हटाया गया था।
पहले भी DC के साथ रह चुके हैं
सौरव गांगुली इससे पहले भी दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ जुड़े हुए थे। वे टीम में मेंटर की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इससे पहले उन्होंने IPL में बतौर कप्तान और प्लेयर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI) की टीम से क्रिकेट खेला। वे पुणे की टीम में कप्तान के साथ मेंटर भी थे।