Google Analytics Meta Pixel
हाईकोर्ट ने पोचगेट मामला CBI को ट्रांसफर ​​​​​​​किया, तेलंगाना के CM को झटका

हाईकोर्ट ने पोचगेट मामला CBI को ट्रांसफर ​​​​​​​किया, तेलंगाना के CM को झटका

तेलंगाना हाईकोर्ट ने ‘पोचगेट’ मामला CBI को ट्रांसफर कर दिया। इसे तेलंगाना के CM के चंद्रशेखर राव और उनकी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। ‘पोचगेट’ मामले में सत्तारूढ़ BRS के चार विधायक और कुछ व्यक्तियों को भाजपा से जोड़ने की कोशिश करने के आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि इसके लिए इन विधायकों को बड़ी राशि का लालच दिया जा रहा है।

हाईकोर्ट ने राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामले की जांच कर रहे राज्य सरकार के विशेष जांच दल (एसआईटी) को भी भंग कर दिया। एसआईटी ने कहा है कि वह हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देगी। यह फैसला तेलंगाना के मोइनाबाद में एक फार्म हाउस पर छापा मारने के दो महीने बाद आया है। साइबराबाद पुलिस ने चार विधायकों को 100 करोड़ रुपए में खरीदकर सत्तारूढ़ BRS सरकार को गिराने की साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *