Google Analytics Meta Pixel
पत्नी नम्रता के एक्टिंग छोड़ने का कारण हैं महेश बाबू:बोलीं- वो हमेशा से एक नॉन-वर्किंग वाइफ चाहते थे

पत्नी नम्रता के एक्टिंग छोड़ने का कारण हैं महेश बाबू:बोलीं- वो हमेशा से एक नॉन-वर्किंग वाइफ चाहते थे

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी और मिस इंडिया रह चुकी एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने हाल ही में अपने करियर के बारे में बात की। इस दौरान नम्रता ने खुलासा किया कि महेश हमेशा से एक नॉन वर्किंग वाइफ चाहते थे और वो इस फैसले को लेकर बिल्कुल क्लियर थे, जिसके चलते नम्रता ने अपने एक्टिंग करियर पर फुल स्टॉप लगा दिया।

अगर मैं किसी ऑफिस में भी काम करती, तो भी मुझे जॉब छोड़नी पड़ती- नम्रता
तेलगू यूट्यूब चैनल प्रेमा को दिए इंटरव्यू में नम्रता ने कहा- ‘महेश हमेशा से क्लियर थे कि उन्हें एक नॉन वर्किंग वाइफ ही चाहिए। अगर मैं किसी ऑफिस में भी काम कर रही होती, तो भी वो काम छोड़ने के लिए कहते। कुछ चीजें हमने हमेशा एक-दूसरे के लिए अंडरस्टैंड की हैं।’

मेरी वजह से महेश काफी समय तक बंगलो छोड़कर अपार्टमेंट में रहे थे- नम्रता
बातचीत में नम्रता ने आगे कहा- ‘हमने फैसला लिया था कि हम शादी के बाद अपार्टमेंट में रहेंगे, क्योंकि मैं मुंबई से थी। मुझे नहीं पता था कि बड़े बंगलो में मैं कैसे रह पाऊंगी। मुझे यह सब सोचकर डर लगता था, जिस वजह से महेश मेरे साथ अपार्टमेंट में रहने लगे। मेरी यह शर्त थी कि हम शादी के बाद अगर हैदराबाद जाते हैं, तो हम अपार्टमेंट में ही रहेंगे, वैसे ही उनकी भी यह शर्त थी की वो नहीं चाहते हैं कि मैं काम करूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *