RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया है। बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा आयोजित बीएफएसआई इनसाइट समिट में बोलते हुए शक्तिकांत दास ने कहा कि अगला वित्तीय संकट इन्हीं के चलते आ सकता है।
क्रिप्टोकरेंसीज पर लगे बैन
RBI गवर्नर का कहना है कि इसकी कोई अंडरलाइंग (आधारभूत) वैल्यू नहीं है। इसके अलावा प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसीज वित्तीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा हैं। प्राइवेट क्रिप्टो का मतलब है कि इन पर किसी केंद्रीय नियामक का नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि इन्हें बैन (प्रतिबंधित) किया जाना चाहिए।
इस साल क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 40 अरब डॉलर घटी
शक्तिकांत दास ने डेटा बताते हुए कहा कि क्रिप्टोकरेंसी का मूल्य अब 140 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया है। इस साल इसके वैल्यूएशन में लगभग 40 अरब अमेरिकी डॉलर की गिरावट आई है।
ई-रुपया भविष्य की मुद्रा
दास ने ई-रुपी (CBDC) पर बात करते हुए कहां कि ये भविष्य की मुद्रा है। उन्होंने आगे कहा कि CBDC के लिए लॉजिस्टिक्स बहुत सरल होगा और यह भारत को इस सदी में डिजिटल मुद्रा के मामले में सबसे आगे ले जाएगा।