Google Analytics Meta Pixel
PAK विदेश मंत्री के बयान पर देशभर में प्रदर्शन

PAK विदेश मंत्री के बयान पर देशभर में प्रदर्शन

पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के PM मोदी पर दिए बयान को लेकर BJP देशभर में प्रदर्शन कर रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं की मांग है कि भुट्टो अपने बयान के लिए माफी मांगें। शुक्रवार को भी BJP कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया था। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा था कि बिलावल को पाकिस्तान का पप्पू कहा जाता है। बिलावल भुट्टो ने गुरुवार को कहा था कि ओसामा बिन लादेन तो मर गया, लेकिन गुजरात का कसाई अभी जिंदा है और वह भारत का प्रधानमंत्री है।

भारत ने कहा शायद 1971 भूल गए
पाकिस्तानी विदेश मंत्री भुट्टो के इस बयान पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। भारत की विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि बिलावल फेल हो चुके देश के प्रतिनिधि हैं और खुद भी फेल हो चुके हैं। आतंकी मानसिकता वाले लोगों से आप इसके अलावा और क्या ही उम्मीद कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा कि शायद भुट्टो 1971 भूल गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *