कपिल शर्मा शो में रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी के साथ मचाया जमकर धमाल

कपिल शर्मा शो में रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी के साथ मचाया जमकर धमाल

रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस की पूरी टीम ‘द कपिल शर्मा शो’ में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची है, जिसका एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में निर्देशक रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नाडिस के साथ सेट पर धमाल मचाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान रणवीर हर बार की तरह अपने अतरंगी अंदाज में दिखाई दिए। ये प्रोमो काफी मजेदार है और फुल ऑन एनर्जी से भरा हुआ है जिसे देखने के बाद फैंस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बात करें फिल्म सर्कस की तो, ये 23 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस अहम रोल में दिखेंगी। फिल्म में रणवीर सिंह का डबल रोल है। सर्कस क्रिसमस से पहले 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर बेस्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *