कांग्रेस के दो पार्षद AAP में शामिल:दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष ने भी छोड़ी पार्टी,

कांग्रेस के दो पार्षद AAP में शामिल:दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष ने भी छोड़ी पार्टी,

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के तीसरे दिन ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली के बृजपुरी वार्ड से कांग्रेस पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद सबिला बेगम AAP में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही आप के पार्षदों की संख्या 136 हो गई है।

इसके साथ ही दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेंहदी ने भी पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। एमसीडी में कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं, अब उसके पास सिर्फ 7 सीटें रह गई हैं।

15 साल बाद एमसीडी के बीजेपी बाहर
दिल्ली नगर निगम (MCD) में पिछले 15 साल से काबिज भाजपा का पत्ता साफ हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने यहां बहुमत से जीत दर्ज की है। स्टेट इलेक्शन कमीशन के मुताबिक 250 सीटों वाले MCD में AAP को 134 सीटें मिली थी, जो बहुमत से 8 ज्यादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *