2023 में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा भारत

2023 में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा भारत

टीम इंडिया अगले साल श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई टीम की मेजबानी करने जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को श्रीलंका दौरे के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इसके अनुसार, भारत को अगले साल घर में 9 वनडे, 6 टी-20 और 4 टेस्ट खेलने हैं। ये सभी मुकाबले 78 दिनों के अंदर खेले जाएंगे।

ये दौरे अगले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों के लिहाज से अहम हैं। टीम इंडिया के इस मिशन-2023 का आगाज श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से होगा। टीम को 3 से 15 जनवरी के बीच 3 टी-20 और इतने ही वनडे मुकाबलों की मेजबानी करनी है।

टीम इंडिया जनवरी माह में 11 मुकाबले खेलेगी। इनमें 6 वनडे और 5 टी-20 शामिल हैं। उसे श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड से व्हाइट बॉल मुकाबले खेलने हैं। कीवियों के खिलाफ टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 फरवरी को खेला जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज की शुरुआत 3 जनवरी को मुंबई से होगी। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 जनवरी को पुणे और 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के बाद पहला वनडे 10 जनवरी को गुवाहाटी में, 12 जनवरी को कोलकाता में और 15 जनवरी को त्रिवेंद्रम में खेला जाएगा।

श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारतीय दौरे पर आएगी। उसे 18 जनवरी से 1 फरवरी के बीच 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलने हैं।श्रीलंका और न्यूजीलैंड से व्हाइट बॉल सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया 9 फरवरी से ऑस्ट्रलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला 13 फरवरी तक नागपुर में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट दिल्ली में 17 से 21 फरवरी, तीसरा 1 से 5 मार्च तक धर्मशाला और चौथा 9 से 13 मार्च तक अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *