बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ के पहले एपिसोड में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ अपनी फ्यूचर प्लानिंग के बारे में बात की है। उन्होंने शो के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया, जिसका सोमवार को प्रीमियर हुआ। अर्जुन ने हाल ही में मलाइका के प्रेग्नेंट होने की खबरों को खारिज किया था। ‘मूविंग इन विद मलाइका’ के पहले एपिसोड में फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने मलाइका से पूछा कि क्या वह अर्जुन कपूर से शादी करने और और बच्चे पैदा करने की योजना बना रही हैं। मलाइका ने कहा कि वह अर्जुन के साथ खुश हैं और उन्हें नहीं पता कि भविष्य में उनके लिए क्या रखा है। मलाइका ने पहले अरबाज खान से शादी की थी। दोनों अपने बेटे अरहान खान का मिलकर ध्यान रखते हैं।