छत्तीसगढ़ के युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। CGPSC ने साल 2023 के एग्जाम के शेड्यूल जारी कर दिए हैं। प्री एग्जाम 12 फरवरी 2023 को होंगे। मेंस की परीक्षा 11 से 14 मई के बीच हो सकती है। इसे लेकर CGPSC ने अपना शेड्यूल जारी कर दिया है।
इन पदों पर होंगी भर्ती
डिप्टी कलेक्टर -15
जेल अधीक्षक-3
वित्त सेवा अधिकारी- 4
कर सहायक आयुक्त-7
जिला पंजीयक-01
सहकारी निरीक्षक-16
नायब तहसीलदार-70
आबकारी उप निरीक्षक-11
इस प्रकार कुल 16 विभागों के लिए 189 पदों पर भर्ती होगी। इस परीक्षा में ग्रेजुएट कैंडिडेट आवेदन कर सकेंगे।