Google Analytics Meta Pixel
जब श्रद्धा के टुकड़े फ्रिज में रखे थे, तब साइकोलॉजिस्ट को डेट किया; घर भी लाया

जब श्रद्धा के टुकड़े फ्रिज में रखे थे, तब साइकोलॉजिस्ट को डेट किया; घर भी लाया

श्रद्धा मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा की हत्या के बाद आरोपी आफताब ने एक डॉक्टर को डेट किया था। वह डेटिंग एप बम्बल के जरिए इस लड़की से मिला और उसे तब अपने घर बुलाया था, जब श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में ही रखे थे। दिल्ली पुलिस ने उस लड़की की पहचान कर ली है। वह पेशे से साइकॉलजिस्ट है। आफताब और श्रद्धा भी बम्बल ऐप पर ही मिले थे।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, आफताब को कोर्ट ने 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले आफताब को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली के एक अदालत में उसकी पेशी की गई थी। स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर सगरप्रीत हुडा ने दिल्ली पुलिस ने मजिस्ट्रेट से अपील की थी कि आरोपी की पेशी अस्पताल से ही लगाई जाए।

जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा की ही
श्रद्धा मर्डर केस में आफताब के खिलाफ अहम सबूत मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फॉरेंसिक जांच में पता चला है कि जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं। उनका DNA श्रद्धा के पिता से मैच हो गया है। अब पुलिस को रिपोर्ट्स का इंतजार है। स्पेशल CP (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि अभी तक DNA टेस्ट रिपोर्ट (पीड़ित के पार्ट्स की) नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *