मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का नया वीडियो सामने आया है। भाजपा ने बुधवार को करीब डेढ़ मिनट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें बैरक के भीतर सत्येंद्र जैन को खाना परोसा जा रहा है। एक व्यक्ति लगातार उनकी सेवा में जुटा है। इससे पहले जैन के 4 वीडियो सामने आए थे, जिसमें वो जेल में मसाज कराते दिख रहे थे।
भाजपा ने कहा- मीडिया के लिए एक और वीडियो सामने आया है। रेपिस्ट से मसाज के बाद अब सत्येंद्र जैन लजीज खाने का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। एक अटेंडेंट उन्हें खाना परोस रहा है। ऐसा लग रहा है, जैसे रिसॉर्ट में छुट्टियां मना रहे हों। केजरीवाल ने यह निश्चित कर दिया है, कि हवालाबाज को जेल में सजा नहीं मजा मिले।