MCD चुनाव से पहले भाजपा ने सोमवार को एक स्टिंग ऑपरेशन दिखाया। दावा किया कि AAP के नेता चुनाव में टिकट देने के लिए 80 लाख रुपए मांग रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि रोहिणी-D के वार्ड 54 से टिकट देने के लिए AAP नेता बिंदू से रिश्वत मांगी गई।
पात्रा ने दो वीडियो दिखाए। दावा किया कि वीडियो में बिंदू हैं, जिनसे टिकट के लिए पैसे मांगे गए। इस स्टिंग में आप नेता RR पठानिया का नाम भी आ रहा है। दो दिन पहले भाजपा ने AAP के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के तिहाड़ जेल के वीडियो जारी किए थे। इनमें वे तिहाड़ के कमरे में बॉडी और हेड मसाज करवाते दिख रहे हैं।
पहला VIDEO रेस्टोरेंट का
इस वीडियो में एक महिला और 2 व्यक्ति बात करते नजर आ रहे हैं। बातचीत में महिला पुनीत से पूछती है कि क्या पठानिया जी को पता है, तो पुनीत ने जवाब दिया कि पठानिया जी जानते हैं। इसके बाद महिला बोलती है कि अगर आप कहो तो आधा पेमेंट अभी कर देती हूं, बाकी बाद में। व्यक्ति कहता है कि आप 2 दिन बाद पूरा पेमेंट कर देना।