Google Analytics Meta Pixel
जीप ग्रैंड चेरोकी भारत में लॉन्च:फ्लैगशिप SUV की शुरुआती कीमत 77.5 लाख रु

जीप ग्रैंड चेरोकी भारत में लॉन्च:फ्लैगशिप SUV की शुरुआती कीमत 77.5 लाख रु

जीप इंडिया ने अपनी फिफ्थ जनरेशन ग्रैंड चेरोकी आज यानी गुरुवार (17 नवंबर ) को देश में लॉन्च कर दी है। यह प्रीमियम SUV की लेटेस्ट जनरेशन है। इंडिया में फ्लैगशिप SUV ग्रैंड चेरोकी की शुरुआती कीमत 77.5 लाख रुपए (एक्स शोरूम प्राइस) रखी गई है। ग्रैंड चेरोकी चार कलर ऑप्शन ब्राइट व्हाइट, डायमंड ब्लैक क्रिस्टल, रॉकी माउंटेन और वेलवेट रेड में अवेलेबल है। इस महीने के आखिरी में इस SUV की डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी।

SUV में 33 कनेक्टेड और 110+ सेफ्टी फीचर्स
ग्रैंड चेरोकी में व्हीकल मॉनिटरिंग, स्मार्टवॉच एक्सटेंशन, एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट, रिमोट व्हीकल मैनेजमेंट और 24-hour सर्विलांस जैसे 33 कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। इस SUV में 8 एयरबैग समेत 110+ सेफ्टी फीचर्स हैं। जिसमें लेवल 2 ADAS फीचर्स जैसे ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, एक्टिव लेन मैनेजमेंट और लेन डिपार्चर वार्निंग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *