छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई के दौरे पर पहुंचकर सुपेला राधिका नगर में राजीव भवन का भूमि पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री खुर्सीपार स्टेडियम पहुंचे ,और यहां छत्तीसगढ़ ओलिंपिक के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान छत्तीसगढ़ में बीजेपी के 15 साल के कार्यकाल पर सीएम जमकर बरसे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, गांधी और नेहरू ने देश की आजादी के लिए जो योगदान दिया, जो त्याग किया इसको याद करने की जगह उनके बारे में गलत बयानबाजी कर रही है। आज के युवा को नेहरू के बारे में पढ़ना चाहिए। गांधी के बारे में पढ़ना चाहिए। उन्हें जानना चाहिए। आज 14 नंवबर को बाल दिवस के मौके पर चाचा नेहरू को पूरा देश याद करता है। नेहरू का भिलाई से सबसे गहरा नाता रहा। उन्हीं की पहल से भिलाई में भिलाई स्टील प्लांट की स्थापना की गई। भिलाई को मिनी इंडिया बनाने में उनका सबसे बड़ा सहयोग रहा है।